2 अक्टूबर को इस बार रावण दहन होगा। जहां मदिरा दुकान भी बंद रहेंगी। इसे लेकर मदिरा प्रेमियों में निराशा देखने को मिली। मदिरा प्रेमी दोपहर से ही मदिरा की दुकान पर नजर आए। मदिरा प्रेमियों की माने तो कल 2 अक्टूबर है और रावण दहन भी है। ऐसे में कल मजा किरकिरा न हो जाए। इसलिए एक दिन पहले ही एक अक्टूबर को शराब लेकर वह जा रहे हैं। वही एक मदिरा प्रेमी ने बताया कि 9 दिनों तक उनका नवरात्र था। कल रावण दहन है और मदिरा दुकान बंद रहेंगी। इसलिए आज वह एक अक्टूबर को ही शराब लेकर रख रहे हैं। अधिकांश शराब प्रेमी बोतल लेते नजर आए। वहीं कई थैला लेकर पहुंचे हुए थे जो कल की तैयारी में थे।