फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा के जामपानी माध्यमिक शाला में पढ़ाई की जगह बच्चों से कराया जा रहा काम, वीडियो वायरल

Digvijay Singh Updated Wed, 18 Jun 2025 01:01 PM IST

कोरबा सरकार सरकारी स्कूलों कि बेहतर शिक्षा को संवारने करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। शिक्षक भी अपनी बखूबी निभा रहे हैं, जिससे स्कूल में लगातार बच्चों की दर्ज संख्या बढ़ने लगी है। बच्चे निजी स्कूल छोड़कर सरकारी स्कूल में अपना दाखिला कर रहे हैं। वहीं कुछ ऐसे स्कूल हैं, जहां पर शिक्षक बच्चों को पढ़ाने की बजाय उनके काम कराते हैं। ऐसा ही मामला करतला विकासखंड के ग्राम जामपानी के शासकीय माध्यमिक शाला में पढ़ाई के बजाय बच्चों से काम कराया जा रहा है। शिक्षक खुद पास खड़े होकर बच्चों से झाड़ू एवं अन्य काम करवाया जा रहा है इस स्कूल में चपरासी वाले सभी कार्य भी लिए जा रहे हैं। उनकी पढ़ाई की तरफ शिक्षक कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। मजदूरों को न बुलवाकर बच्चों से हर काम कराते हैं। बच्चे भी खुशी-खुशी इस काम में लगे रहते हैं, क्योंकि इससे वह पढ़ाई से बचे रहते हैं। स्कूल की सफाई हो या अन्य काम बच्चों पर जिम्मा डाल दिया जाता है, खुद शिक्षक करा रहे हैं। बता दें कि स्कूलों में शिक्षको द्वारा बच्चों से काम कराया जाने का मामला एक बार का नहीं है। इससे पूर्व भी बच्चों से काम कराए जाने का मामला सामने आया था। करतला विकासखंड के जाम पानी माध्यमिक शाला स्कूल में बच्चों का काम करते हुए वीडियो वायरल सोशल मीडिया में हो रहा है बताया जा रहा है कि स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया था जहां स्कूल के साफ-सफाई और झाड़ू पोछा के अलावा कचरा फेंकने का काम स्कूल प्रबंधन बच्चों को दे रखा था जहां बारी-बारी से बच्चे झाड़ू पोछा और कचरा फेंक रहे थे। शाला प्रवेश उत्सव में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों को भी बुलाया गया था इसे लेकर साल प्रबंधन ने बड़ी तैयारी कर रखी थी लेकिन किसी ग्रामीण ने बच्चों का काम करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया जिसमें लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी टी पी उपाध्याय को इस मामले का वीडियो भेज कर उनका वर्जन लेना चाहा लेकीन उन्होंने वीडियो देखने के बाद भी किसी स्कूल के कार्यक्रम में जाने की बात कही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें