फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा खदान में ब्लास्टिंग से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

कोरबा में एसईसीएल दीपका खदान में हैवी ब्लास्टिंग के दौरान छिटका पत्थर एक बुजुर्ग ग्रामीण के सिर पर गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान रेकी निवासी 60 वर्षीय लखन लाल पटेल के रूप में हुई है। घटना बुधवार दोपहर लगभग 3 बजे सुवाभोंडी के पास हुई, जब ब्लास्टिंग के बाद उछले पत्थर सीधे बुजुर्ग के सिर पर जा लगे और वह नीचे गिर पड़े। ग्रामीणों की नजर पड़ते ही उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदी बाजार ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र अनिल कुमार ने बताया कि उनके पिता साडू भाई से मिलकर पैदल घर लौट रहे थे, तभी यह दुखद हादसा हुआ। सुरक्षा मानकों की अनदेखी और पूर्व चेतावनी का उल्लंघन यह घटना एसईसीएल दीपका प्रबंधन द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी को उजागर करती है। ग्रामीणों ने पहले भी कई बार हैवी ब्लास्टिंग के कारण होने वाली समस्याओं से अवगत कराया था। सरपंच लोकेश्वर कंवर ने बताया कि 5 तारीख को ही एसईसीएल महाप्रबंधक कार्यालय में ग्रामीणों की बैठक हुई थी, जिसमें हैवी ब्लास्टिंग नहीं करने की मांग की गई थी। इसके बावजूद, प्रबंधन ने ब्लास्टिंग जारी रखी। पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश जायसवाल ने भी बताया कि ब्लास्टिंग से आसपास के घरों को नुकसान पहुंच रहा है और लोगों की जान तक जा रही है। प्रशासन का हस्तक्षेप, जांच जारी एसईसीएल दीपका प्रबंधन द्वारा त्रिपक्षी वार्ता बैठकें आयोजित की गई थीं, जिनमें हरदी बाजार, सराई सिंगार और रेकी के ग्रामीणों ने भाग लिया था। इन बैठकों में भी हैवी ब्लास्टिंग रोकने की मांग की गई थी। इसके बावजूद, सुवाभोड़ी साइड में लगातार ब्लास्टिंग जारी रही, जिसका परिणाम एक निर्दोष की मौत के रूप में सामने आया। घटना की सूचना मिलते ही हरदी बाजार थाना, कुसमुंडा थाना प्रभारी और जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम पाली मौके पर पहुंचे। वे लोगों को समझाने और मामले को शांत करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस घटना ने क्षेत्र में खदानों के संचालन और सुरक्षा उपायों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें