कोरबा जिले में सरकारी देशी शराब दुकान में कीड़े का मामला सामने आया है, जहां एक उपभोक्ता द्वारा खरीदी गई शराब की बोतल में कीड़ा निकल आया। यह घटना कटघोरा क्षेत्र स्थित सरकारी देशी शराब दुकान में हुई, जो मुख्य मार्ग पर स्थित है और छत्तीसगढ़ एक्साइज विभाग के ब्रांड्स की बिक्री करती है।बताया जा रहा है कि मदिरा प्रेमी देशी शराब लेकर सीधे पकड़ा और उसे लेकर सबंधित ठिकाने पर पीने के लिए बैठा और ढक्कन खोलने ही वाला था कि उसकी नजर शराब के अंदर कीड़े पर पड़ी जिसके बाद उसने उसे लेकर तुरंत शराब दुकान पहुचा और उसे वापस करने की बात कही लेकिन दुकान दार ने ये कहकर वापस कर दिया कि आप दुकान से लेकर चले गए हो अब वापस नही होगा। आबकारी अधिकारी आशा सिह ने बताया कि ने मामले को संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभाग को पत्र लिखकर आगे की कार्रवाई की बात कही है।आबकारी अधिकारी आशा सिह ने बताया ये भी बताया कि क्षेत्र के संबंधित अधिकारी से बातचीत की तो उनका कहना है कि उपभोक्ता शराब वापस करने आया ही नहीं था किसी के द्वारा फोन कर उसे जानकारी दी गई उपभोक्ता को दुकान आना था वही संबंधित आबकारी विभाग में भी शिकायत कर सकता था। आबकारी अधिकारी ने बताया कि जानकी चांपा जिले के वेयरहाउस से शराब की सप्लाई कंपनी के द्वारा की जाती है जहां वेयरहाउस को पहले पत्र लिखा जाएगा वही संबंधित सप्लाई विभाग से भी इस संबंध में जानकारी ली जाएगी।बताया जा रहा है कि पिछले कुछ माह से शराब की सप्लाई जांजगीर चंपा वेयरहाउस से की जा रही है कोरबा के 15 ब्लॉक में जो वेयर हाउस था उसे बंद कर दिया गया है।यह पहली बार नहीं है जब कोरबा जिले में शराब की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें आई हों। इससे पहले भी मिलावटी शराब बेचने के मामले सामने आ चुके हैं ।सेल्समैन द्वारा शराब में पानी मिलाने की बात स्वीकार करने का वीडियो वायरल हुआ था। अब देखना होगा कि इस मामले में क्या कार्रवाई की जाती है और शराब की गुणवत्ता में सुधार होता है या नहीं।