फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में भीषण हादसा, दो ट्रकों में भिड़ंत के बाद लगी जोरदार आग, केबिन में फंसने से चालक की हुई मौत

कोरबा में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां दो ट्रकों की टक्कर के बाद आग लग गई। इस दुर्घटना में एक ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक घायल हो गया। मृतक चालक की पहचान 30 वर्षीय परमेश्वर मांझी के रूप में हुई, जो पथलगांव का निवासी था और कोरबा टीपी नगर से लोड के लिए रानी अटारी जा रहा था। दो ट्रकों की टक्कर के बाद आग लग गई। एक ट्रक का चालक केबिन में फंस गया और जलने से उसकी मौत हो गई। दूसरा ट्रक चालक घायल हो गया। घटना दर्री थाना अंतर्गत गेरवाघाट पूल के आगे हुई। दर्री थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। दमकल वाहन ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक जल चुका था। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा के महत्व को उजागर किया है। स्थानीय व्यक्ति दौलत राम पटेल ने बताया कि घटना रात 3:00 बजे की है। जहां आसपास बस्ती वाले सभी सो रहे थे। अचानक से टकराने की आवाज आई। जहां बाहर आकर देखा तो दोनों ट्रकों में आग लगी हुई थी। आग की लपटे इतनी ज्यादा थी कि स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू नहीं पाया जा सकता था। इसकी सूचना तत्काल दमकल वाहन को दी गई, जहां दमकल वाहन के आने से पहले ही वाहन जलकर खाक हो चुके थे। हादसे के बाद जब लोगों ने देखा कि एक ट्रक का चालक केबिन नहीं फंसा हुआ था। जिसके जलने से मौत हो गई। दौलत राम ने बताया कि एक ट्रक पहले से सड़क पर ब्रेकडाउन खड़ी हुई थी।वहीं सूचना मिलने पर ट्रक मालिक मौके पर पहुंचा और उन्होंने बताया कि ट्रक का चालक पत्थलगांव का रहने वाला है। जिसका नाम परमेश्वर मांझी है। कोरबा टीपी नगर से रानी अटारी लोडिंग के लिए जा रहा था। वह इस हादसे के बाद घटनास्थल में राहगीरों और स्थानीय लोगों की काफी ज्यादा है और आवाजाही में इन लोगों को भी परेशानी हो रही है। मौके पर दर्री थाना पुलिस पहुंची हुई है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें