फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: पाली CHC में शराबियों का उत्पात, डॉक्टर-नर्स से बदसलूकी, कार्रवाई की मांग, स्वास्थ्य कर्मी पहुंचे थाने

Fri, 29 May 2026 05:18 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

कोरबा जिले के पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार की रात जमकर हंगामा हुआ। नशे में धुत तीन युवकों ने अस्पताल में जमकर उत्पात मचाया और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर व नर्सों से बदसलूकी की। आरोपियों ने स्टाफ को धमकी भी दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, तीनों युवक नशे की हालत में एक मरीज को इलाज कराने पाली CHC लेकर पहुंचे थे। वहां समय पर इलाज न मिलने और डॉक्टर के मौजूद न होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते बहस गाली-गलौज और धमकी तक पहुंच गई। युवकों ने ड्यूटी पर मौजूद महिला नर्सों और डॉक्टर से अभद्रता की। अस्पताल में मौजूद मरीज और उनके परिजन इस घटना से सहम गए और पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि हंगामा करने वाले तीनों आरोपी युवक ग्राम नुनेरा और बनबाँधा के रहने वाले हैं। अस्पताल में हंगामे के दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक स्टाफ को धमकाते नजर आ रहे हैं। घटना से आक्रोशित डॉक्टर और नर्स स्टाफ शुक्रवार को पाली थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। स्वास्थ्य कर्मियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे। इस घटना को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों में भारी नाराजगी है और अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

पीड़ित स्टाफ की शिकायत पर पाली पुलिस हरकत में आई है। पुलिस ने इस मामले में कुछ युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पाली थाना पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और स्टाफ के बयान के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से स्वास्थ्य कर्मियों में डर का माहौल है। डॉक्टरों का कहना है कि रात की ड्यूटी में सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। उन्होंने अस्पताल परिसर में पुलिस पेट्रोलिंग और सुरक्षा गार्ड बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें