फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: राखड़ डेम फटने से JCB ऑपरेटर वाहन समेत मलबे में दबा, डेम का चल रहा था मरम्मत कार्य, देखें वीडियो

Sun, 19 Apr 2026 05:19 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

कोरबा में रविवार की दोपहर जिले के झाबू गांव स्थित सीएसईबी के राखड़ डेम के अचानक फटने से सनसनी फैल गई। हादसे में डेम पर काम कर रहा एक JCB ऑपरेटर राखड के मलबे में बहकर दब गया। घटना इतनी भयावह थी कि मौके पर मौजूद मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई और प्रबंधन में हड़कप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सीएसईबी पश्चिम के राखड़ डेम के एक हिस्से में अचानक दबाव बढ़ गया और कुछ ही पलों में राख का सैलाब बह निकला। JCB चला रहा ऑपरेटर कुछ समझ पाता, उससे पहले ही वह राख के दलदल में मशीन सहित समा गया। आसपास काम कर रहे कर्मचारियों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन राख का दबाव इतना अधिक था कि ऑपरेटर को निकालना संभव नहीं हो सका।मृतक का नाम हुलेश्वर कश्यप पिता जयराम कश्यप उम्र 20 वर्ष ग्राम सैंडल थाना उरगा जिला कोरबा

हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रबंधन और सुरक्षा अमला तुरंत मौके पर पहुंचा और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि झाबू राखड़ डेम की सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही संदेह के घेरे में थी। इससे पहले भी कई बार डेम फुट चुका है और अभी भी मरम्मत काम चल रहा था ।ग्रामीणों का कहना है कि डेम की मजबूती और निगरानी को लेकर बार-बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन प्रबंधन ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इसी लापरवाही का नतीजा है कि एक मजदूर की जान चली गई। वही घटना की सूचना मिलते ही दर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है वहीं ग्रामीण भी काफी संख्या में मौजूद है और दलदल में फंसे व्यक्ति को निकालना का काम जारी है। लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है और घटना के 3 घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं।

यह हादसा औद्योगिक सुरक्षा प्रबंधन की खामियों को एक बार फिर उजागर करता है। लोग सवाल कर रहे हैं कि राखड़ डेम की नियमित जांच और सुरक्षा इंतजाम इतने कमजोर क्यों हैं, और मजदूरों की जान के साथ यह लापरवाही कब तक चलती रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें