फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कबीरधाम में 20 एकड़ से अधिक गन्ने के खेत में लगी आग, किसानों को लाखों का नुकसान

कबीरधाम में सोमवार को कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम मोहगांव क्षेत्र में गन्ने के खेत में भीषण आग लग गई है। दोपहर तीन बजे तक आग करीब 20 एकड़ से अधिक गन्ने के खेत में फैल गया है। इस आग के बाद हड़कंम मच गया है। गन्ने के फसल में आग लगने से किसानों को लाखों रुपए का नुकसान होगा। मौके पर फायर बिग्रेड व डॉयल 112 की टीम पहुंच गई है। फायर बिग्रेड व आसपास के खेत में लगे बोरवेल से आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। सबसे ज्यादा गन्ना की खेती कबीरधाम जिले में की जाती है। इस साल करीब 32 हजार हेक्टेयर में गन्ना का फसल लिया जा रहा है। इन गन्ना को किसानों द्वारा दो सहकारी शक्कर कारखाना व करीब 250 से अधिक निजी गुड़ फैक्ट्री में बेचा जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें