फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम: 25 अक्टूबर से प्रदेशभर के ड्राइवर करेंगे स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन

Lalit Kumar Singh Updated Wed, 01 Oct 2025 06:24 PM IST

छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन ने अपनी लंबित मांगों को लेकर बुधवार को कवर्धा में रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने घोषणा की है कि आगामी 25 अक्टूबर से प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा। महासंगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी लागू करना, ड्राइवर आयोग का गठन aur ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड की स्थापना सहित अन्य मुद्दे शामिल हैं। संगठन ने जानकारी दी कि बीते एक साल में तीन बार सरकार को ज्ञापन सौंपा गया है—21 अक्टूबर 2024, 19 मार्च 2025 और 6 जून 2025 को। 6 जून को दिए गए ज्ञापन में यह स्पष्ट चेतावनी दी गई थी कि यदि 1 अक्टूबर 2025 तक मांगे पूरी नहीं होती हैं, तो 25 अक्टूबर से आंदोलन शुरू होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें