फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम में प्रतिबंधित मांगुर मछली की अवैध सप्लाई, विभाग ने 450 किलो मछली को गड्ढा खोदकर किया नष्ट

कबीरधाम जिले के मछली पालन विभाग ने प्रतिबंधित मछली की अवैध सप्लाई पर बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने पोंड़ी पुलिस चौकी क्षेत्र में करीब 450 किलो प्रतिबंधित मांगुर को जब्त किया व गड्ढा खोदकर नष्ट किया है। मछली पालन विभाग से मिली जानकारी अनुसार थाई मांगुर प्रजाति को केन्द्र सरकार ने प्रतिबंध लगाया है। क्योंकि, ये मांसाहारी मछली है, जो जलीय आवास में अन्य मछलियों के लिए खतरा है। जलीय पारिस्थितिकी तंत्र पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ये सड़ा हुआ मांस खाते हैं, जिससे पानी प्रदूषित होता है और जलाशय का पारिस्थितिकी तंत्र नष्ट हो जाता है। यहीं कारण है कि विभाग ने कबीरधाम जिले में मांगुर मछली की अवैध सप्लाई पर कार्रवाई किया है। बताया जा रहा है कि इस मछली को जिले कई हिस्सों में खपाया जाना था। विभाग ने पिकअप वाहन को भी जब्त किया है व मामले की जांच की जा रहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें