फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी शक्कर कारखाना ने 250 ठेका श्रमिकों को नौकरी से निकाला, श्रमिकों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Digvijay Singh Updated Fri, 11 Jul 2025 04:59 PM IST

आज शुक्रवार को कबीरधाम जिले के पंडरिया स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना के ठेका श्रमिकों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दिया है। ये सैकड़ों की संख्या में श्रमिक कल्याण संघ के बैनर तले कारखाना के सामने ग्राम परसवारा मेन गेट के पास बैठे हुए है व जमकर नारेबाजी कर रहे है। श्रमिक कल्याण संघ अध्यक्ष रमाशंकर विश्वकर्मा, सचिव अजय बंजारे, प्रवक्ता संतराम वर्मा ने बताया कि कारखाना प्रबंधन ने 250 श्रमिक को नौकरी से निकाल दिया है। उन्होंने बताया कि हर साल 1 से 8 जुलाई को श्रमिकों को काम में बुलाया जाता है, जो पेराई सीजन बंद होने मार्च-अप्रैल माह तक रखा जाता है। लेकिन, इस साल 11 जुलाई 250 श्रमिक को नहीं बुलाया गया है। सीधे तौर पर नौकरी से निकाल दिया है। ऐसे में श्रमिकों को आर्थिक व मानसिक रूप से परेशानी हो रही है। वर्तमान में कारखाना प्रबंधक द्वारा अपने चहेते लोगों को नौकरी में रखा जा रहा है। उन्हें प्रमोशन तक दे रहे है। इस समस्या को लेकर तीन दिन पहले भी श्रमिकों ने कवर्धा कलेक्ट्रेट का घेराव भी किए थे। इसके बाद कोई पहल नहीं किया गया। यहीं कारण है कि अब वे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए है। यदि जल्द से मांग पूरा नहीं होता तो आगे आंदोलन की रूप रेखा बदलते रहेंगे। कारखाना घेराव, चक्काजाम, उग्र आंदोलन किए जाने की बात कही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें