फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम में पति के कपड़े न धोने पर हॉस्टल वार्डन ने आदिवासी बच्ची को पीटा, ABVP ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव

आज मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिले के विभिन्न क्षेत्र में व्याप्त शैक्षणिक समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया है। इस घेराव बाद ABVP कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के अधिकारी को 10 सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। इसमें हॉस्टल वार्डन द्वारा आदिवासी बच्ची को पीटा जाने का मामला भी है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत कुई में एक छात्रावास अधीक्षिका (हॉस्टल वार्डन) ने आदिवासी बच्ची को पति के कपड़े नहीं धोने पर पीटा है,जो शिक्षा जगत को शर्मशार कर रहा है। इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसी प्रकार पंडरिया ब्लॉक के ही पंडरी गांव स्थित छात्रावास के अंदर में विधार्थियों का धुम्रपान व जमीन पर भोजन करते पाया जाना अधीक्षक की लापरवाही को उजागर कर रहा है? इस पर कार्रवाई होना चाहिए। इसके अलावा जिले के विभिन्न छात्रावास की जर्जर स्थिति एक बड़ी घटना को चुनौती दे रहा है। पीजी कॉलेज कवर्धा में करोड़ों रुपए गबन करने वाले आरोपी अभी भी गिरफ्त से बाहर, पैसे का कोई रिकवरी नहीं हुई है। कन्या कॉलेज कवर्धा को पीजी का दर्जा दिया जाए, साथ ही भवन निर्माण जल्द किया जाए। जिले के बोड़ला, पंडरिया, सहसपुर लोहारा के सरकारी कॉलेज जो कई साल से बना हुआ है, लेकिन भवन की कमी आज भी है, जिसे जल्द बनाया जाए। बोड़ला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत पोंड़ी में स्थापित शराब दुकान को बंद किया जाए। क्योंकि, इस सरकारी दुकान के पास ही स्कूल है। सभी मांग को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई करने निवेदन किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें