जांजगीर चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र में शिक्षिका के साथ छेड़खानी के मामले में आरोपी शिक्षक राजकुमार राठौर 52 वर्ष को मुलमुला पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। जानकारी के अनुसार पीड़िता शिक्षिका ने 25 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शाम की करीबन 5 से 6 बजे घर पर अकेली थी परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए थे। इस दौरान आरोपी राजकुमार राठौर घर पर आया और प्रेम करने की बात कहते हुए घर के सुनेपन का फायदा उठाते हुए छेड़खानी करने लगा।जब चिल्लाने लगी तो वहां से भाग निकला। मुलमुला थाने में अपराध दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की गई। आरोपी की खोजबीन की गई तब नरियरा में होने पर पुलिस टीम पहुंची और घेरा बंदी कर हिरासत में लिया गया,जिसे पूछताछ करने पर छेड़खानी की जुर्म स्वीकार किया है। जिसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।