जांजगीर चाम्पा जिले के पंतोरा चौकी के भारत माला सडक में 36 घंटे पहले ऑटो चालक की हत्या के मामले को सुलझाने में जांजगीर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। मामले के बारे में पुलिस अधीक्षक ने अपने अब तक के कार्यकाल में इस तरह का मामला नहीं देखने का दावा किया। क्योंकि ऐसा सिर्फ फिल्मों में ही देखने को मिलता है।