जांजगीर चांपा जिले के खोखसा ओवरब्रिज के ऊपर शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार बाइक और कार में जोरदार भिड़ंत हुई है। हादसे में बाइक सवार युवक को गंभीर चोट आई है,वही कार में बैठे पति पत्नी बच्चा सुरक्षित है कार के एयर बैग खुलने से जान बची है। बाईक ओवरब्रिज से नीचे जा गिरी,घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात को खोखसा ओवरब्रिज में बाइक और कार भिड़ंत हुई है जिसमें चांपा की ओर से आ रहा तेज रफ्तार बाइक सवार युवक सागर सिंह ने जांजगीर से चांपा की ओर जा रही कार में सवार पति पत्नी और बच्चा को सामने से जोरदार टक्कर मारी की कार का सामने का चक्का टूटकर सड़क में बिखरकर गया,वही के परखच्चे उड़ गया और ओवरब्रिज से नीचे गिर गई। वही दिवाल की रेलिंग होने से युवक सड़क में गिर पड़ा हादसे में उसे गंभीर चोट आई है। घटना की जानकारी मिले पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया युवक की हालत गंभीर होने पर बिलासपुर रेफर किया गया है। वही कार में सवार पति पत्नी और बच्चा सुरक्षित है क्योंकि कार में लगा एयर बैग खुलने से सभी की जान बच गई। कार सवार व्यक्ति आशीष मरावी ने बताया कि वह अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को इलाज के लिए जांजगीर आया था। जिसके बाद घर जैजैपुर जाने को निकले थे। फिलहाल, पुलिस ने वाहनों को जब्त कर जांच पड़ताल शुरू की है, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।