फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर चांपा में शव सड़क पर रखकर किया चक्काजाम, ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मुआवजे की मांग

जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा थाना में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में सवार एक युवक और युवती को ट्रक ने अपनी चपेट में मिला था,पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी घायल निकेश टंडन 22 वर्ष की जिला अस्पताल में उपचार के बाद मौत हुई है, जिसे लेकर परिजनों में आक्रोश है और शव को सड़क में रखकर चक्का जाम कर 20 लाख रुपए की मुआवजा राशि और नो एंट्री लगाने की मांग रखी है। मिली जानकारी अनुसार,, गुरुवार की शाम 5 बजे करीबन ग्राम खिसोरा का रहने वाला युवक निकेश टंडन अपनी बाइक में एक युवती दोनों बाइक में सवार थे, इस दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से ठोकर मारी जिससे दोनों ट्रक के नीचे आ गए जिसमें युवती के पैर पर ही चोट आई वही युवक निकेश टंडन को गंभीर चोट आने पर तत्काल अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती किया गया था,जहां उपचार के दौरान मौत हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।आज शुक्रवार की सुबह करीबन 11 बजे परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर 5 घंटा तक चक्का जाम किया गया। सूचना मिलने पर अकलतरा थाना प्रभारी भास्कर शर्मा पूरी टीम और राजस्व अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइस देने लगे, वही परिजनों ने 20 लाख रुपए मुआवजे की मांग और नो एंट्री के समय भरी वाहनों पर आवाजाही पर रोक लगाई जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें