फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सक्ती में युवक पर हमला: स्टेशन के पास कटर से किया वार; हालत गंभीर, हिरासत में एक आरोपी

Thu, 09 Jul 2026 07:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सक्ति

सक्ती जिला मुख्यालय में बुधवार देर रात स्टेशन के पास विवाद में अज्ञात युवक ने एक युवक पर कटर से हमला कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सक्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, घायल की पहचान वार्ड क्रमांक 4 निवासी साहिल उर्फ भोंगा के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार, साहिल अपने कुछ परिचितों के साथ स्टेशन गया हुआ था, जहां किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने साहिल पर कटर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले के बाद साहिल गंभीर रूप से घायल होकर एक होटल मे घुस गया। घटना देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि घटना की वजह क्या है। हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उससे मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें