फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर-चांपा: राधा-कृष्ण मंदिर का हुआ भूमि पूजन, शिक्षा मंत्री बोले- मंत्रोच्चार से होगी पढ़ाई की शुरुआत

Sun, 17 May 2026 09:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा जिले के केराझरिया गांव में देशहा यादव समाज के राधा-कृष्ण मंदिर भूमि पूजन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव शामिल हुए। सांसद कमलेश जांगड़े और विधायक व्यास कश्यप व राम कुमार यादव भी मौजूद रहे।

शिक्षा मंत्री ने यादव समाज से शासन की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को सरकारी सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने जांजगीर-चांपा के बोर्ड परीक्षा परिणाम पर चिंता जताई। मंत्री ने पिछड़े जिलों पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
नए शिक्षा सत्र से स्कूलों में मंत्रोच्चार के साथ पढ़ाई शुरू कराई जाएगी। इससे विद्यार्थियों का मानसिक और बौद्धिक विकास होगा।

विधायक राम कुमार यादव ने प्रदेश की राजनीति में यादव समाज की महत्वपूर्ण भूमिका बताई। उन्होंने समाज को शासन-प्रशासन में उचित प्रतिनिधित्व मिलने की बात कही। विधायक व्यास कश्यप ने जिले की शिक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई। उन्होंने बेहतर अधिकारियों और प्रशिक्षित शिक्षकों की आवश्यकता बताई।
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सामुदायिक भवन के लिए राज्य सरकार से 20 लाख रुपये और अपनी निधि से 2 लाख रुपये देने की घोषणा की। सांसद कमलेश जांगड़े ने 5 लाख रुपये और विधायक व्यास कश्यप ने 11 लाख रुपये देने की घोषणा की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें