फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को पत्नी और बेटे को अपनाने का झांसा : अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, लाखों रुपये ऐंठे, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 22 Mar 2026 04:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा

सक्ती पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए महिला को झांसे में लेकर लाखों रुपए ठगने वाले आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को जीवनसाथी बताकर महिला का विश्वास जीता और वीडियो कॉल की स्क्रीनशॉट वायरल करने की धमकी देकर 8 से 9 लाख रुपए वसूल लिए। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की पहचान जीवन साथी ऐप के माध्यम से कानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी अंकित तिवारी (33) से हुई थी। आरोपी ने महिला को अपने पत्नी बनाने और उसके बेटे को अपनाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद वीडियो कॉल के जरिए दबाव बनाकर आपत्तिजनक स्क्रीनशॉट ले लिए।

जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पैसे की मांग शुरू कर दी। डर के कारण महिला ने अलग-अलग समय में 8 से 9 लाख रुपए आरोपी को दे दिए। इसके बाद भी आरोपी लगातार पैसे मांगता रहा। पीड़िता की शिकायत पर सक्ती थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देश पर टीम ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर उसे कानपुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी लखन लाल पटेल सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें