फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर-चांपा: हाई टेंशन टावर पर चढ़ा किसान, धान बेचने के लिए टोकन नहीं कटने से परेशान

Sat, 31 Jan 2026 01:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम कसौंदी में किसान अनिल गढ़वाल 35 वर्ष गांव से होकर गुजरे 120 फिट ऊंची हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया । किसान का टोकन नहीं कटना और बची धान की बिक्री नहीं होने का कारण है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी अनुसार,, ग्राम कसौंदी का किसान अनिल गढ़वाल जोकि 2.77 एकड़ जमीन है जिसमें खेती किसानी करता है। इस बार गोद धान मंडी में एक बार में 29 किवंटल धान की बिक्री कर चुका है 29 किवंटल बिक्री होना बाकी है जिसके लिए टोकन नहीं कट रहा है। जिसे परेशान होकर वह आज शनिवार की सुबह सो उठकर गांव के हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया।

घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंची साथ ही तहसीलदार राजकुमार मरावी भी टिम के साथ पहुंचे किसान अनिल गढ़वाल को समझाने की कोशिश की जा रही मगर वह टावर से उतरने का नाम नहीं ले रहा है। किसान का कहना है कि जब तक मेरा बचा हुआ धान बिक्री नहीं होती तब तक नहीं उतरूंगा। वही रेस्क्यू के लिए नगर सेना के जवान जाली लेकर पहुंचे हुए है। टावर के नीचे जाली आगया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें