फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद को लेकर चल रहे विवाद में ग्रामीण से मारपीट, उपचार के दौरान मौत

बस्तर थाना क्षेत्र के ग्राम लामकेर में जमीन विवाद के चलते एक ही परिवार के लोगों ने अपने परिवार के एक बुजुर्ग के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया, इस घटना में घायल ग्रामीण को बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया, जहाँ उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई, इस घटना में कई आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जहाँ एक कि ही गिरफ्तारी हुई है, बाकी घटना के बाद से फरार है। मामले की जानकारी देते हुए लामकेर सरपंच लक्ष्मण कश्यप ने बताया कि तुलसी मौर्य व टिबरु एक ही परिवार के है, इस दोनों परिवार में विगत कुछ वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, इनके द्वारा पंचायत में किसी भी प्रकार से कोई भी सूचना नही दिया गया था, 20 जून को जब टिबरु अपने खेत में बोआई कर रहा था, तभी तुलसी मौर्य अपने भांजा महेश कश्यप व अन्य 12 से 15 लोगों को लेकर खेत पहुँचा, जहाँ पर टिबरु को काम ना करने व जमीन की बात को लेकर लड़ाई झगड़ा करने लगे, जहाँ मारपीट से टिबरु गंभीर रूप से घायल हो गया, जहाँ उसे पहले बस्तर के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, उसके बाद उसे 108 की मदद से मेकाज लाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, इस घटना के बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रहे है, मृतक के पिता से भी षड्यंत्र कर जमीन का हुआ था बंटवारा गाँव के सरपंच लक्ष्मण ने बताया कि टिबरु के पिता लछिनधर को आज से 15 वर्ष पहले कुछ लोगों ने षड्यंत्र पूर्वक हिस्सा बंटवारा व दलालों के द्वारा बिक्रीनामा किया गया था, वही बेचने के बाद आज तक इस जमीन का सीमांकन भी नही किया गया था। मामला दर्ज आरोपी की तलाश जारी इस मामले में बस्तर थाना प्रभारी सुरेश जांगड़े ने बताया कि 20 जून को हुए मारपीट मामले में पुलिस ने पहले ही एफआईआर दर्ज कर लिया था, लेकिन टिबरु की मौत के बाद से एफआईआर में धाराएं बदली गई, इस मामले में तुलसी के भांजे महेश की गिरफ्तारी हुई है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें