जगदलपुर शहर के पुराना पुल के पास नदी में एक शव दिखने पर पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर पीएम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि रविवार की सुबह पुराना पुल लक्ष्मी नारायण मंदिर पनारापारा के नदी में एक शव को पानी में देख आसपास के लोगों ने कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दिया। शव को निकालने के लिए नगर सेना के सेनानी संतोष मार्बल से एसडीआरएफ टीम की मदद मांगी गई, जहां मौके पर पहुंची टीम ने शव को बाहर निकाला और पुलिस को सुपुर्द कर दिया। फिलहाल शव को पीएम के लिए मेकाज भिजवा दिया गया है।