फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: बस्तर सांसद का बड़ा बयान, बोले- नारायणपुर की घटना के लिए नक्सली व सत्ताधारी दल के लोग जिम्मेदार

दो दिन पहले नारायणपुर जिले के डुंगा गांव में फूड पॉइजनिंग से पांच लोगों की मौत हो गई थी, साथ ही 25 के लगभग लोग बीमार हो गए थे। मामले की जानकारी लगने के बाद एक ओर जहां स्वास्थ्य विभाग मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गया। वहीं बस्तर सांसद ने इस मामले में विवादित बयान देते हुए कहा कि इस घटना का जिम्मेदार पूर्व की सत्ताधारी पार्टी और नक्सलियों को बताया है। बता दें कि दो दिन पहले नारायणपुर के डुंगा गांव में जहरीले भोज के दौरान बनाये गए खाने को खाने के दौरान एक मासूम बच्ची के साथ ही पांच ग्रामीणों की मौत हो गई। वहीं 25 के लगभग लोग उल्टी दस्त से बीमार हो गए। इस मामले में बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता में रहते हुए पूर्व की सरकार ने इस क्षेत्र में किसी भी तरह से कोई भी कार्य नहीं किया। साथ ही नक्सलियों ने इस क्षेत्र के विकास के दौरान कई बांधाए भी डालें। जिसके कारण इस गांव का विकास नहीं हो पाया, जिसके चलते इस गाँं के लोगों को मूलभूत जरूरतें और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। बस्तर सांसद ने कहा कि इस घटना की जानकारी लगने के बाद से लगातार इस क्षेत्र में अपनी नजर बनाए हुए रखे है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को तत्काल वहां जाकर मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार से कोई भी कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें