फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्तर के बाद कोंडागाँव में चोरों ने तोड़ा 4 घरों का ताला, नगदी समेत ज्वेलर्स पर किया हाथ साफ

बस्तर थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कालोनी में अभी 5 घरों के टूटे ताले मामले की जांच चल ही रही थी कि उसी पैटन के आधार पर कोंडागाँव जिले के हाउसिंग बोर्ड में एक साथ 2 ब्लाक के 4 घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है, चोरों ने इस दौरान एक मोटरसाइकिल भी चोरी कर अपने साथ ले गए है, मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि बीती रात को कोंडागाँव जिले के बड़े कनेरा मार्ग पर स्थित हाउसिंग बोर्ड में बीती रात को अज्ञात चोरों ने एक बिल्डिंग के 2 ब्लाक पर 4 मकानों के ताले को तोड़कर उसमें से नगदी के साथ ही सोने चांदी के आभूषणों को भी ले गए है, बताया जा रहा है कि अधिकतर कर्मचारी शनिवार और रविवार की रात को अपने घर चले जाते है, जिसके कारण सुने मकानों की रेकी करने के बाद चोरों ने घटना को अंजाम देने के साथ ही वहां पर खड़ी एक मोटरसाइकिल भी चुरा कर ले गए, इस घटना की जानकारी सुबह आसपास के लोगो को लगी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दिया गया, वही इस घटना की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँच जांच शुरु कर दिया गया, वही कालोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी अपने साथ ले गए है, बताया जा रहा है कि इसी पैटन में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को बस्तर थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, इस मामले में बस्तर एसपी शलभ सिन्हा ने पत्रवार्ता में बताया कि यह काम मध्यप्रदेश के चोरों के तर्ज पर किया जा रहा है, फिलहाल जांच चल रही है, चोरों के बारे में पतासाजी की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें