फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंतेवाड़ा में माँ दंतेश्वरी के दरबार से मिले 19 लाख, प्रेम और सफलता की अर्जियां, चार साल बाद खुली दानपेटी

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में स्थित प्रसिद्ध माँ दंतेश्वरी मंदिर की दानपेटी चार साल बाद खोली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा दान की गई कुल 19 लाख 44 हजार 432 रुपये की राशि निकली। मंदिर के पुजारियों और टेम्पल कमेटी के सदस्यों को घंटों की मशक्कत के बाद दान राशि की गिनती पूरी करने में सफलता मिली। दानपेटी से केवल नकद राशि ही नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं द्वारा लिखे गए दर्जनों पत्र भी प्राप्त हुए, जिनमें उन्होंने अपनी मनोकामनाएं व्यक्त की थीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें