गौरेला थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पहले मामले में दोस्त की बहन से अफेयर होने की बात करते हुए कैंची से दो लोगों पर हमला कर दिया। तो दूसरे मामले में पिता ने बेटे पर ही मामूली विवाद के बाद चाकू से हमला कर दिया। दोनो ही मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गौरेला थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पहला मामला गौरेला के अम्बेडकर नगर इलाके का है। जहां पर रवि राठौर और अमित राठौर मो०सा0 से अंबेडकर नगर करण रोहणी के घर गए हुए थे। तभी अचानक पास में रहने वाला अमित रोहणी वहां पहुंचा और करण की बहन के साथ तेरा अफेयर है। कहते हुए रवि राठौर पर हमला कर दिया और अमित रोहणी ने रवि राठौर के पेट में कैची घोंप दी और साथ आए विक्की हाथ मुक्का लात से मारपीट की। उसी दौरान रवि का भाई अमित राठौर भी बीच बचाव किया तो आरोपी अमित रोहणी के द्वारा उसके पेट में भी कैची घोंप दी। जिससे उसके पेट के पास भी चोट आई हैं।दूसरा मामला है गिरवर गांव का है, जहां पर रहने वाले सुमित राठौर पर उसके पिता भोला राठौर ने बस इस लिए चाकू से हमला कर दिया कि सुमित की मां अपने मायके भाईयों को राखी बांधने गयी थी। रात को वहीं रूक गयी। घर वापस नहीं आई। पिता भोला राठौर मां-बहन की गंदी गंदी गाली गलौज दे रहा था। जिस पर बेटे ने आपत्ति करते हुए कहा कि मम्मी को क्यों गाली दे रहे हो बोला। इसी बात पर भोला ने सुमित के साथ भी गाली गलौज करने लगा। जेब में रखे चाकू को निकालकर जान से मारने की धमकी देते हुए सुमित के गले पर चाकू से मारा। जिससे सुमित के गले में चोट लग गई।