फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रिहायशी इलाके में भालू दिखने से मचा हड़कंप, देखें

Digvijay Singh Updated Tue, 08 Apr 2025 01:41 PM IST

गौरेला पेंड्रा मरवाही में मरवाही वन मंडल के दानीकुंडी गांव में आज उस समय हड़कप मच गया जब सुबह सुबह घूमने निकले लोगो ने रिहायशी इलाके में भालू के चहल कदमी करते देखा। हालांकि काफी समय तक भालू इधर उधर घूमते हुए जंगल की ओर भाग खड़ा हुआ उसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सास ली। दरअसल गर्मी के बढ़ते ही जंगलो में रहने वाले वन्य जीवों को पेय जल के साथ खाने पीने की समस्या होने लगती है। जिसके चलते जंगल मे रहने वाले वन्यजीवों को काफी परेशानी होने लगती है और ये जानवर जंगलो से निकल कर रिहायशी इलाके में पहुचने लगते है ऐसे ही आज सुबह देखने को मिला जब मरवाही वन परिक्षेत्र के दानीकुंडी गांव में एक भालू चहल कदमी करते देखा गया। जिससे लोगों मे हड़कंप मच गया जिसके बाद आसपास के लोग किसी तरह अपने आपको सुरक्षित करते हुए भालू का वीडियो बना लिया जो शोसल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। काफी समय तक भालू इधर उधर करता रहा और उसके बाद वह जंगल की ओर निकल गया इस दौरान ग्रामीण काफी दहशत में रहे।भालू के जंगल में जाने के बाद लोगो ने राहत की सास ली है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें