फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीपीएम में नशे की हालत में स्कूल आने वाले शिक्षक उत्तम सिंह पैकरा निलंबित

गौरेला पेंड्रा मरवाही में स्कूल में नशे की हालत में आने वाले पीटीआई शिक्षक और उनके जुआ खेलने सहित शराबखोरी की गतिविधियों की ख़बर का बड़ा असर हुआ है। इन अनियमितताओं को अंजाम देने वाले शिक्षक उत्तम सिंह पैकरा पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी गौरेला–पेंड्रा–मरवाही रजनीश तिवारी द्वारा भेजे गए प्रतिवेदन के आधार पर संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर ने शिक्षक उत्तम सिंह पैकरा के विरुद्ध निलंबन आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार, कई बार चेतावनी और निर्देश दिए जाने के बाद भी कार्य में सुधार न होने तथा गंभीर कदाचार की श्रेणी में पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है।संयुक्त संचालक कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत उत्तम सिंह पैकरा का निलंबन तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगा। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय गौरेला निर्धारित किया गया है, जहां नियमित उपस्थिति अनिवार्य होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें