फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरेला पेंड्रा मरवाही में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण, प्रकृति के संरक्षण की दिलाई गई शपथ

प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में आज जिला प्रशासन ने जिले के सभी ग्राम पंचायतों में एक साथ पौधा रोपण करने का लक्ष्य रखकर बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि पत्रकार एवं आम नागरिकों के साथ छात्र-छात्राओं ने सहभागिता निभाकर कार्यक्रम में वृक्षारोपण किया एवं प्रकृति के संरक्षण की शपथ भी ली। मोर गांव मोर पानी एवं एक वृक्ष मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम करता है, आज जिला प्रशासन ने वन विभाग के साथ मिलकर मरवाही विकासखंड के डोंगरिया में वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया कार्यक्रम में जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों ने अपनी माता के नाम पर वृक्षारोपित किया। वृक्षारोपण करने वालों ने बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ ग्रामीणों ने भी सहभागिता निभाई इसके बाद प्रशासन ने सभी को अपने प्रदेश अपने जिले और अपने गांव को हरा भरा रखने की शपथ भी दिलाई। जिले के तीन विकास करो पेंड्रा गौरेला मरवाही के सभी 173 पंचायत में जिला प्रशासन ने वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा जो जिले को हरा भरा बनाने में प्रशासन की बड़ी पहल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें