जिला कांग्रेस कमेटी गौरेला पेंड्रा मरवाही ने आज जिले में व्यापक समस्याओं के निराकरण को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन व कलेक्टर कार्यालय का घेराव आयोजन सेमरा तिराहे में किया। धरना प्रदर्शन के बाद अपनी 13 सूत्रीय समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। आने वाले दिनों में समस्याओं का समाधान नहीं होने की स्थिति में आगे उग्र प्रदर्शन करने की बात कही है।