गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। गौरेला ब्लॉक के 174 ग्राम पंचायतो में मतदान हो रहा है। सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद मतदान सेंटर में ही मतों की गिनती और परिणाम जारी होंगे। आज 4 जिला पंचायत, 16 जनपद पंचायत, 51 ग्राम पंचायत के लिए मतदान हो रहा है। गौरेला ब्लॉक में मतदाताओं की कुल संख्या 75453 है। पुरुष मतदाता 37203 और महिला मतदाता 38250 हैं। जो अपने-अपने मतों का प्रयोग कर रहे हैं। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।