फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीपीएम में चार बच्चों को ट्रैक्टर के इंजन में बैठाकर खेत जा रहा था पिता, पलटने से सभी दबे, एक की हालत गंभीर

गौरेला थाना क्षेत्र के कोरजा गांव में आज उसे समय हड़कंप मच गया जब ट्रैक्टर चालक पिता के साथ उसके चार बच्चे ट्रैक्टर के इंजन में बैठकर खेत जाने को निकले थे, पर रास्ते में ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में जा पलटा, आसपास के मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे सभी बच्चों को बाहर निकाला और आनंद-फानन में उन्हें जिला चिकित्सालय भेजा जहां पर एक बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है तो बाकियों को मामूली चोटे बताई जा रही है फिलहाल मामले में गौरेला पुलिस जांच में जुटी हुई है दरअसल पूरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र के कोरजा गांव का है जहां पर त्रिभुवन टोला में रहने वाले दुर्जन सिंह आज सुबह जब खेत मे जोताई करने के लिए ट्रेक्टर का इंजन लेकर जाने को निकले थे,,उसी समय उनके तीन बच्चियां और एक लड़का भी जिद करते हुए ट्रेक्टर के इंजन में जाकर बैठ गए,,जिसके बाद नागर फसे ट्रेक्टर को लेकर त्रिभुवन बच्चो के साथ खेत जाने को निकला,,पर कच्चे रास्ते मे बारिश के चलते जगह जगह कटाव के कारण ट्रेक्टर अनियत्रित होकर सकरी कच्चे रास्ते में पलटते हुए खेत मे जा गिरा और ट्रेक्टर इंजन के चारों चक्के ऊपर हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और चीखने चिल्लाने की आवाज़ सुनकर आसपास के लोग वहां पहुचे और मोटे मोटे लकड़ियों के सहारे से किसी तरह कीचड़ में दबे बच्चो को बाहर निकाल कर एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा,,जहा पर एक बच्चा तो बिना किसी इलाज़ के वहा से भाग गया जबकि तीन बच्चियां को जिला अस्पताल में लाया गया जहां पर दो को बच्चियों को चोटे आई है,,जबकि एक 12 साल की अनन्या को जबड़े में गंभीर चोट होने की वजह से जिला चिकित्सालय के डॉक्टर प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया है,,,वही बाकियों को मामूली चोट होने की बात डॉक्टरो ने बतलाई है।।फिलहाल अस्पताल से मिले मेमू के आधार पर गौरेला पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें