फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीपीएम में कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की ज्वलंत जनसमस्याओं और प्रशासनिक उदासीनता के विरोध में जिला युवा कांग्रेस, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ने शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय का घेराव का आंदोलन किया। इसके पश्चात जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन शर्मा के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया कि जिले में किसानों, मजदूरों और आम जनता से जुड़ी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन उनके निराकरण के लिए शासन-प्रशासन गंभीर नजर नहीं आ रहा है। युवा कांग्रेस ने धान खरीदी की सीमा तत्काल बढ़ाने और किसानों से एक-एक दाना धान खरीदे जाने की मांग की है। साथ ही ग्राम पंचायतों में लंबित 15वें वित्त आयोग की राशि शीघ्र जारी कर ग्रामीण विकास कार्यों को गति देने की मांग रखी गई है। ज्ञापन में जिले की बदहाल सड़कों की मरम्मत तथा पेंड्रा बायपास निर्माण कार्य को युद्धस्तर पर शुरू करने की मांग की गई है। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जिला अस्पताल को रिफर सेंटर में तब्दील करने की योजना को बंद कर विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति कर स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने की मांग की गई है। इसके अलावा बिजली बिलों में की गई बेतहाशा वृद्धि वापस लेने, स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रहे शोषण को बंद करने, राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार और अवैध वसूली पर रोक लगाने तथा जिले में फल-फूल रहे सट्टा और जुआ कारोबार को पूरी तरह बंद करने की मांग की गई है। मनरेगा मजदूरों का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने और उनके अधिकारों की रक्षा की भी मांग उठाई गई।जिला युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर इन मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आगे और उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।।।इस दौरान प्रशासन के द्वारा पहले से ही आंदोलन कारियो को रोकने के लिए बेरिकेट्स लगाए गए थे प्रदर्शनकारियों ने पहले धरना दिया फिर वहां से कलेक्टर कार्यालय जाने को निकले पर पुलिस प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था के कारण कांग्रेसी पहला बेरिकेट्स भी पार नही कर पाए इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की उसके बाद एसडीएम पेंड्रारोड़ को कांग्रेसियों ने ज्ञापन सौपा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें