जीपीएम की रहने वाली युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सहसचिव प्रीति मांझी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर उठे विवाद पर सफाई दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका पोस्ट पूरी तरह व्यक्तिगत था और उसमें नक्सलियों के समर्थन जैसी कोई बात नहीं थी। प्रीति ने बताया कि उन्होंने जो एआई जनरेटेड ‘लाल सलाम’ लिखा था वह छत्तीसगढ़ की परंपरा जल, जंगल, जमीन के समर्थन में डाला गया था, जिसका कांग्रेस पार्टी से कोई संबंध नहीं है।