फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में पुरानी रंजिश पर चाकूबाजी, एक युवक गंभीर घायल; तीन आरोपी फरार

Wed, 17 Jun 2026 08:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

जिले के गौरेला थाना क्षेत्र के भरियानटोला गोरखपुर गांव में आज पुरानी रंजिश को लेकर चाकूबाजी की घटना हुई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे युवक को भी चोटें आईं।

दोनों घायल युवकों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल दुर्गेश भरिया को बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है। वहीं, रामू भरिया का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

गौरेला थाना क्षेत्र के गोरखपुर निवासी दुर्गेश भरिया गांव के शिव मंदिर के पास ताश खेल रहा था। इसी दौरान दुर्गेश और रामू भरिया के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि इसी विवाद की पुरानी रंजिश में रामू भरिया अपने साथियों महेश कोल और हरजितेन्द्र गोंड के साथ दुर्गेश के घर के पास पहुंचा। उन्होंने दुर्गेश को गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ग्रामीणों ने आरोपियों को समझाने का प्रयास किया। आरोपी कुछ दूरी पर जाकर खड़े हो गए। जब दुर्गेश अपने घर जा रहा था, तभी तीनों आरोपी उसके पीछे दौड़ पड़े। महेश कोल और हरजितेन्द्र गोंड ने दुर्गेश को पकड़ लिया। रामू भरिया ने चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ हमला किया।

हमले में दुर्गेश के पेट और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। रामू भरिया भी झड़प में घायल हो गया। गौरेला पुलिस ने रामू भरिया, महेश कोल और हरजितेन्द्र गोंड के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। आरोपी घटना के बाद से फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। चिकित्सक पुष्पराज सिंह ने दुर्गेश को गंभीर चोटों के कारण सिम्स बिलासपुर रेफर करने की जानकारी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें