फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: मरवाही में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, पिपरखुटी गांव से भारी मात्रा में साल की लकड़ी बरामद

Sat, 09 May 2026 09:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मरवाही

मरवाही वनमंडल में अवैध लकड़ी कारोबार के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पिपरखुटी गांव में भारी मात्रा में साल लकड़ी जब्त की है। यह कार्रवाई मरवाही वनमंडल अधिकारी ग्रीष्मी चांद के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पिपरखुटी में अवैध रूप से साल लकड़ी का भंडारण किया गया है। सूचना मिलते ही डीएफओ के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमार कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान लाल सिंह राठौर के घर से 136 नग साल चीरान तथा 11 नग साल के लठ्ठे बरामद किए गए। वन विभाग ने सभी लकड़ियों को जब्त कर लिया है।

बताया जा रहा है कि कार्रवाई देर शाम शुरू हुई और रात लगभग 10 बजे तक चलती रही। भारी मात्रा में साल लकड़ी मिलने के बाद ग्रामीणों के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है। वन विभाग इस मामले को गंभीर वन अपराध मानते हुए आगे की जांच में जुट गया है।

डीएफओ ग्रीष्मी चांद ने बताया कि साल की लकड़ी प्रतिबंधित श्रेणी में आती है और इसके अवैध कटान, परिवहन व भंडारण पर कानूनी रोक है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान आरोपी के घर से टीम ने हाथ और मशीन से लकड़ी काटने वाले आरा भी मिले हैं, सभी को जब्त कर लिया गया है। साथ ही जब्त लकड़ी की कीमत का भी आंकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें