फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीरेन्द्र शास्त्री बोले- बांग्लादेश में हुई हिंदू युवक की हत्या के मामले में भारत को उठाना चाहिए ठोस कदम

दुर्ग- भिलाई के जयंती स्टेडियम में पांच दिनों तक श्री हनुमंत कथा और दिव्य दरबार का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री भिलाई पहुंचे हुए है। पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की हनुमंत कथा का आज दूसरा दिन है यह कथा 29 दिसंबर आयोजित किया जाएगा। धीरेन्द्र शास्त्री ने बांग्लादेश में हुए हिंदू युवक के हत्या के मामले में कहा कि अब भारत सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए। बांग्लादेश ने एक और हिंदू युवक की युवक की हत्या के बाद बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा है कि बांग्लादेश में रहने वाले हिंदुओं के हित में भारत सरकार को अब विशेष रूप से कोई ठोस कदम उठाना चाहिए।बांग्लादेश में रहने वाले हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ भारत सरकार को विश्व स्तर यह विषय उठाना चाहिए। वही पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि भारत सरकार को सख्त एक्शन लेने की जरूरत अभी है।अभी एक्सन नहीं लिया गया तो हिंदू होने का हिन्दुस्तानी होने का कोई मतलब नहीं है।हमारा भाई वहां मर रहा है जल रहा है।और हम यहां सिर्फ नारेबाजी कर रहे है भाषणबाजी कर रहे है।इससे बांग्लादेश के हिंदुओं की रक्षा नहीं होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें