फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्ग: मासूम से दरिंदगी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन,पुतला दहन में दो पुलिसकर्मी झुलसे

Sun, 12 Apr 2026 08:21 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

दुर्ग  के  उतई थाना क्षेत्र में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले को लेकर रविवार को कांग्रेस पार्टी ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबजी कर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने कानून व्यवस्था को लेकर गृहमंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान आग बुझा रहे दो पुलिसकर्मी पुतला दहन के आग की चपेट में आ गए। दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां एक पुलिस कर्मी को सेक्टर 9 रेफर कर दिया गया है।

दुर्ग ग्रामीण के जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में आज शाम मिनी माता चौक पर बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के मामले का विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के दौरान आग बुझा रहे दो पुलिसकर्मी आग की चपेट में आग गया जिन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया।जहां एक पुलिसकर्मी को सेक्टर 9 रेफर किया गया है।वही दूसरे पुलिसकर्मी को हल्का जला है।आपको बता दे कि 10 अप्रैल को आरोपी ने बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। जहां उसने अपने घर में ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। फिर उसे मुंह में तकिया कंवर से बांधकर बोरी में भरकर कचरे में फेंक दिया था। बच्ची 2 घंटे तक डरी सहमी हालत में मिली थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।वही घटना के बाद परिजन और ग्रामीणों ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर उतई थाने का घेराव भी किए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें