फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg: मंत्री ने डायल 112 के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, पुलिस विभाग को मिली 39 नई गाड़ियां

Wed, 20 May 2026 07:04 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

दुर्ग जिले में पुलिस व्यवस्था अब और ज्यादा हाईटेक और तेज़ होने जा रही है। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी डायल-112 फेज-2 नेक्स्ट जेन योजना के तहत दुर्ग पुलिस को 35 अत्याधुनिक इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल और 4 हाईवे पेट्रोलिंग वाहन मिले हैं। आज इन नई गाड़ियों का शुभारंभ पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर 6 भिलाई में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

आपको बता दे कि यह अत्याधुनिक वाहनों में जीपीएस सिस्टम, पीटीजेड कैमरा, डैश कैमरा और मोबाइल डेटा टर्मिनल जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं इस से कंट्रोल रूम से सीधे निगरानी और घटनास्थल तक त्वरित रिस्पॉन्स संभव हो सकेगा।इस कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, महापौर नीरज पाल,कलेक्टर अभिजीत सिंह, आईजी अभिषेक शांडिल्य और दुर्ग डीआईजी विजय अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।वहीं मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और नई तकनीक से लैस डायल-112 सेवा लोगों को त्वरित सहायता पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना,अपराध,मेडिकल इमरजेंसी और आगजनी जैसी घटनाओं में अब पुलिस और अन्य आपात सेवाएं पहले से ज्यादा तेजी से मौके पर पहुंच सकेंगी। स्कूली शिक्षा मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। - फोटो : credit   स्कूली शिक्षा मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। - फोटो : credit  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें