फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg Murder: दुर्ग में अर्धनग्न हालत में महिला का शव मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Sat, 18 Jul 2026 09:38 AM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

दुर्ग के पुलगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक 55 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलगांव पुलिस और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंचे। घटनास्थन की जानकारी मिलने पर दुर्ग सीएसपी और क्राइम ब्रांच की टीम भी घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।

पुलगांव थाना क्षेत्र के पुलगांव नाला के पास स्थित जंगलनुमा क्षेत्र में एक महिला की अर्धनग्न हालत में महिला का शव देखने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलगांव पुलिस, क्राइम ब्रांच और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंची। महिला गुरुवार दोपहर से लापता थी। जिसकी रिपोर्ट उनके परिजनों ने सिटी कोतवाली में दर्ज कराई थी। प्राथमिक जांच में दुष्कर्म के बाद महिला के सिर पर वार कर हत्या की आशंका जताई जा रही है।  पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और लोगो से पूछताछ कर रही है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें