फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: दुर्ग रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान इंश्योरेंस के एरिया मैनेजर की मौत

Thu, 23 Jul 2026 09:16 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग

दुर्ग रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के एरिया मैनेजर संदीप कुमार सिन्हा की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब वे पुणे-हटिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जीआरपी पुलिस के अनुसार, मृतक संदीप कुमार सिन्हा दुर्ग के कर्मचारी नगर के निवासी थे। गुरुवार को वे ट्रेन नंबर 22845 पुणे-हटिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस से रायपुर जाने के लिए दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे ट्रेन तथा प्लेटफॉर्म के बीच पटरी पर गिर पड़े। हादसे में उनका दायां पैर कट गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पढे़ं:  नाबालिग छात्रा को बंधक बनाया, घर में किया दुष्कर्म; पीड़िता ने बताया काला सच घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही जीआरपी और रेलवे प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए दुर्ग जिला अस्पताल की मर्चुरी भेज दिया। परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि संदीप कुमार सिन्हा ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की रायपुर शाखा में एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। वे कार्यालयीन कार्य से ट्रेन के जरिए रायपुर जा रहे थे। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। जीआरपी ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें