फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: धमतरी में धान खरीदी की शुरुआत, उपार्जन केंद्र में विधिवत पूजा-अर्चना, जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

अनुज कुमार Updated Sat, 15 Nov 2025 10:17 PM IST

छत्तीसगढ़ सहित धमतरी जिले में शनिवार परंपरा अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान उपार्जन कार्य का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। जिले के उपार्जन केंद्रों में प्रातः से ही किसानों की आवाजाही शुरू हो गई थी। सेंटरों में स्थापित कांटा-बांट की पूजा कर धान खरीदी प्रक्रिया को औपचारिक रूप से प्रारंभ किया गया। जानकारी अनुसार, 15 नवंबर 2025 के लिए जिले के 72 उपार्जन केंद्र में 420 टोकन 19486.80 क्विंटल धान के लिए जारी हुआ था जिसमें अभी तक 25 टोकनों के कुल 735.6 क्विंटल धान की खरीदी जिले के 9 उपार्जन केन्द्रों में की गई। संबलपुर धान उपार्जन केंद्र में विधिवत पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, कृषि विभाग के अधिकारियों, सहकारिता समिति के सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति रही।जिले के अन्य उपार्जन केंद्रों—भटगांव, सोरम, करहीबाहरा, रूद्री सहित अनेक समितियों में भी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने परंपरागत विधि से पूजा-अर्चना कर खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत की।वही धान खरीदी केंद्र डाही का धमतरी पूर्व विधायक रंजना साहू ने शुभारंभ किया। प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधा हेतु सभी व्यवस्थाएँ पूर्व से ही सुनिश्चित की गई हैं। तौल-प्रक्रिया, बारदाना उपलब्धता, परिवहन व्यवस्था तथा किसान पंजीयन से संबंधित सभी तैयारियों की समीक्षा कर सुचारू खरीदी के निर्देश दिए गए हैं।जिले में धान उपार्जन का यह शुभारंभ किसानों के बीच उत्साह का माहौल लेकर आया है और प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि खरीदी प्रक्रिया निर्बाध एवं पारदर्शी रूप से संचालित होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें