फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी में नगर निगम ने जनहानि रोकने जर्जर और खतरनाक भवनों की पहचान कर मालिकों को जारी किया नोटिस

नगर निगम धमतरी द्वारा वर्षा ऋतु के दौरान संभावित जनहानि को रोकने के उद्देश्य से नगर क्षेत्र में स्थित जर्जर और खतरनाक भवनों की पहचान कर उनके मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं। निगम आयुक्त प्रिया गोयल ने 18 जुलाई शाम 5.30 बजे बताया कि नगर निगम की तकनीकी टीम द्वारा संपूर्ण नगर क्षेत्र में सर्वे कर जर्जर भवनों की सूची तैयार की गई है। जो आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते हैं। निगम के अनुसार, वर्षा के दौरान कमजोर ढांचों वाले भवनों के गिरने की आशंका बढ़ जाती है, जिससे जनहानि की संभावना उत्पन्न होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए निगम ने लगभग 50 भवन मालिकों को तत्काल मरम्मत करवाने या भवन को स्वयं सुरक्षित तरीके से ढहाने का 7 दिनों का नोटिस दिया गया है।निगम उपायुक्त पीसी सार्वा ने स्पष्ट किया कि जर्जर भवनों में निवासरत ऐसे लोगो की पहचान कर उन्हें नोटिस दिया गया है ताकि सुरछा मानको का ध्यान रखा जा सके और ऐसे भवनों में रह रहे लोग एहतियात बरते ताकि कोई बड़ी दुर्घटना न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें