फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी में नंदी की प्रतिमा उखाड़ने से गरमाया गांव का माहौल, देखें वीडियो

धमतरी जिले में अतिक्रमणकारियों और असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद है,जो अब भगवान को भी नही छोड़ रहे है। कुछ ऐसा ही मामला नगरी क्षेत्र के ग्राम सांकरा में देखने को मिला है,जहाँ चौक में स्थापित नंदी की प्रतिमा स्थल को ही अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर लिया है।जिस पर कार्रवाई नही होने से नाराज प्रतिमा लगाने वाले व्यक्ति बेटे ने नंदी की मूर्ति को उखाड कर ले गया,जिससे गांव में माहौल गरमा गया है।बताया जा रहा है कि ग्राम सांकरा के समाजसेवी स्वर्गीय महेश सिन्हा द्वारा करीब 15 साल पहले चौक में नंदी के मूर्ति का स्थापना किया था।उस समय चौक के आसपास खुला क्षेत्र हुआ करता था,लेकिन अब धीरे-धीरे चौक के आसपास अतिक्रमण बढ़ने से नंदी प्रतिमा का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।अतिक्रमण कारियो ने पूरे नंदी भगवान को ही अतिक्रमण कर लिया,वही असामाजिक तत्वों के द्वारा वहाँ पर शराब सेवन कर बोतल को वही पर रख देते है।समाजसेवी हितेश सिन्हा ने बताया कि कई बार अतिक्रमण हटाने ग्राम पंचायत से शिकायत किया गया।इसके बाद भी उनकी शिकायत को अनसुना कर दिया गया।जिससे आहत होकर मूर्ति स्थापित करने वाले का बेटा क्रेन लेकर मौके पर पहुँचा और नंदी महाराज के प्रतिमा को उठाकर वहाँ से ले गया,जिससे दूसरे स्थान पर स्थापित करने की बात कह रहे है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें