धमतरी में एक बार फिर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने शासकीयकरण की मांग को लेकर गांधी मैदान में एकदिवसीय की धरना प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की गई।इसके साथ ही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन भी सौपा गया है।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने कहा कि करीब 50 सालों से शासकीयकरण की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासकीयकरण नहीं होने से उन्हें अपने बुढ़ापे की चिंता सता रही है।बताया कि रिटायरमेंट के बाद जीने लायक कुछ भी नहीं मिलता है,ऐसे में जीवन यापन कैसे करेंगे, ऐसे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका शासकीयकरण करने की मांग कर रहे हैं।साथ ही शासकीयकरण होते तक मध्य प्रदेश की भांति हर 10 वर्ष में वेतन वृद्धि करने की मांग कर रहे हैं।वही मांगे पूरी नहीं होने पर एक सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की बात कह रहे है।