धमतरी जिले के नगर पंचायत भखारा में दो सगे भाई के ऊपर बदमाशों के द्वारा तलवार से हमला करने का मामला सामने आया है। वहीँ पीड़ित दोनों भाई आरोपियों के ऊपर कारवाई की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन सौपा है। पीड़ित पुष्पांक साहू निवासी आमा तलाब रोड धमतरी ने बताया कि 14 अप्रैल को अपने भाई के साथ शादी कार्यक्रम फोटो शूट करने के लिए नगर पंचायत भखारा गए थे। जहां बारात के दौरान फोटो शूट कर रहे थे तभी बारातियों का बदमाशों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद समाप्त होने के बाद बाराती वहां से चले गए।जिसके बाद 8 से 10 की संख्या में बदमाशों ने फ़ोटो शूट कर रहे दोनो भाइयों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया और आरोपियों ने दोनों भाई के ऊपर तलवार से भी हमला कर दिया।जिससे पीड़ित का कैमरा भी वहीं गिर गया।घायल अवस्था में दोनों भाई इलाज के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचे।इसके बाद भखारा थाना में घटना को लेकर एफआईआर दर्ज कराया गया है।पीड़ित का कहना है कि मामले में अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कहा की आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।फिलहाल पुलिस का कहना है एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।