फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी में दो भ्रष्टाचारियों के ऊपर बड़ी कारवाई, एक डॉक्टर और एक महिला कर्मचारी सेवा से बर्खास्त

Digvijay Singh Updated Tue, 15 Jul 2025 06:57 PM IST

धमतरी जिले में दो भ्रष्टाचारियों के ऊपर बड़ी कारवाई की गई है। धमतरी जिला अस्पताल में पदस्थ एक डॉक्टर और सीएमएचओ कार्यालय के एक महिला कर्मचारी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। बता दे कि साल 2014 में जिला अस्पताल में पदस्थ कान नाक विशेषज्ञ डॉक्टर नसीम खान के ऊपर एसीबी की टीम ने भ्रष्टाचार को लेकर कार्रवाई किया था।जिसके बाद उन्हें सजा मिली हुई थी। जिस पर डॉक्टर नसीम खान ने कोर्ट से स्टे ऑर्डर लाकर नौकरी कर रहा था।वही मामले में हाईकोर्ट से अंतिम फैसला आने के बाद राज्य सरकार ने डॉक्टर को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।इसके साथ ही सीएमएचओ कार्यालय में डीटीसी के पद पदस्थ महिला कर्मचारी के ऊपर भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगा था।मामले की जांच की गई तो आरोप सही पाया गया और जांच पूरी होने पर महिला कर्मचारी मधु तिवारी को स्वास्थ्य विभाग ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें