फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी के स्कूलों में नहीं थम रहा तालाबंदी का सिलसिला, दो स्कूलों में तालाबंदी कर प्रदर्शन

धमतरी जिले के शासकीय स्कूलों में तालाबंदी का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। एक बार फिर जिले के दो स्कूलों में पालक व ग्रामीणों ने तालाबंदी कर प्रदर्शन किया।मामला नगरी क्षेत्र के दुगली प्राथमिक शाला और सेमरा प्राथमिक व माध्यमिक स्कूल का है,जहाँ दुगली में शिक्षक की मांग और सेमरा में प्रधानपाठक को हटाने की मांग पालक और ग्रामीणों ने किया है।प्रदर्शन की सूचना पर शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुँचे थे। आश्वासन पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया दुगली के ग्रामीणों ने बताया कि प्राथमिक शाला में 85 बच्चे है।जिन्हें पढ़ाने के लिए सिर्फ दो ही शिक्षक है।ऐसे में यहां शिक्षण कार्य प्रभावित हो गया है।जिसको लेकर ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले प्रशासन को चेतावनी देकर आवेदन सौपा था।वही शिक्षक की मांग पूरी नही होने पर पालक और ग्रामीणों ने स्कूल में ताला लगा दिया।इसके साथ ही सेमरा के ग्रामीणों ने स्कूल में तालाबंदी कर प्रधानपाठक को हटाने की मांग की है।ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानपाठक बहुत ज्यादा मनमानी कर रही है।जिसके कारण से स्कूल में शिक्षा का स्तर गिर रहा है।फिलहाल शिक्षा विभाग का कहना है कि प्रधानपाठक के निलंबन के लिए उच्च कार्यालय को पत्र भेज देने की बात कह रहे है,साथ ही कहा कि शिक्षकों की कमी को दूर करने प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें