धमतरी में करीब 10 साल के दो बच्चों ने बहादुरी का मिसाल पेश किया है। जहां रुद्री बैराज के पानी में डूब रहे हैं अपने पिता को बच्चों ने निडरता के साथ जान बचाई है। जबकि बच्चों को खुद तैरना नही आता। जिनकी बहादुरी की चर्चा अब पूरे जिले भर में हो रही है। वहीं पानी में डूब रहे पिता भी अब खतरे से बाहर हैं बताया जा रहा है कि आमा तालाब रोड निवासी संतोष देवांगन आज शुक्रवार को अपने करीब 10 साल के आशु देवांगन और भतीजा निशु देवांगन के साथ नहाने के लिए रुद्री बैराज गया था। जहां नहाने के दौरान संतोष देवांगन गहरे पानी में चला गया था जिससे वे डूबने लगा। वहीं किनारे में खड़े संतोष के साथ आए बच्चों ने उनको डूबते हुए देखा तो वे भी पानी मे कूद गया और बड़ी निडरता के साथ अपने पिता को खींचते हुए पानी से बाहर निकाला। जिसके बाद हार्ट पंप कर पेट के पानी को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। जहां पर संतोष देवांगन का इलाज जारी है। वहीं बच्चों की इस बहादुरी से उनके परिवार सहित कई लोग इस बहादुरी के काम करने के लिए बधाई देने के लिए पंहुच रहे हैं।