फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुख्यमंत्री साय के समधी टीकाराम कंवर भारी मतों से जीते जिला पंचायत सदस्य का चुनाव

धमतरी जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर 17 फरवरी को पहले चरण का मतदान हुआ।जिसमें धमतरी और मगरलोड जनपद का चुनाव संपन्न हो गया है।वहीं जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 से इस बार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का समधी टीकाराम कंवर भी चुनाव मैदान में उतरे थे।जिन्होंने ने भारी मतों से जीत हासिल किया है।टीकाराम कंवर भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी है।बता दे की जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 में भाजपा समर्थित टीकाराम कंवर के प्रत्याशी होने से यह सीट काफी हाई प्रोफाइल बन गया था।क्योंकि चुनाव मैदान में मुख्यमंत्री का समधी थे। इसलिए भाजपाइयों ने भी इस सीट पर जीत को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ा।गौरतलब है कि जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 को लेकर धमतरी कांग्रेस जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ने दावा किया था कि अगर इस सीट से मुख्यमंत्री का समधी चुनाव जीतता है तो मैं अपने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दूंगा। जिसको लेकर भाजपाई अब कांग्रेस जिला अध्यक्ष के उस बयान पर तंज कस रहे हैं। वही प्रदेश भाजपा महामंत्री जगदीश रामू रोहरा ने कांग्रेस जो कहती है वह कभी करती है क्या कांग्रेस के लोग झूठे हैं झूठे वादे के सिवा कुछ नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पूरे 10 निगार निगम कांग्रेस हार चुकी है ऐसे में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को इस्तीफा दे देना चाहिए, साथ ही भूपेश बघेल को भी संगठन से इस्तीफा दे देना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें